LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: सारण पुलिस के द्वारा महिलाओं की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल तो सामने आया प्रशासन का जवाब, तोड़ मोड़कर पेश करने का आरोप

Bihar News: बिहार के सारण से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को पुलिस के बीच झड़प देखने को मिल रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है।

 Saran police
Saran police video viral- फोटो : social media

Bihar News:  छपरा के दिघवारा थाना क्षेत्र में महिलाओं की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए एक जवाबी वीडियो जारी किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो को तोड़ मोड़ कर पेश किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा वायरल वीडियो का खंडन किया गया है।

दरअसल, यह घटना होली के दिन की बताई जा रही है। जब एक सीआरपीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय महिलाओं ने थाने का घेराव किया और पथराव करने लगीं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे कुछ महिलाओं को चोट लग गई। वायरल वीडियो में पुलिस की कार्रवाई को बर्बर बताया जा रहा है।

Diarch GO

लेकिन सारण पुलिस का कहना है कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, थाना पर हमले के वीडियो को भी सार्वजनिक किया गया है, जिसमें महिलाएं पथराव करती नजर आ रही हैं। सारण पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट