LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News : सोनपुर के बरबट्टा पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया जोरदार स्वागत

Bihar News : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार सोनपुर के बरबट्टा पहुंचे. जहाँ वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने उनकर जमकर स्वागत किया........पढ़िए आगे

Bihar News : सोनपुर के बरबट्टा पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष
सोनपुर पहुंचे विस अध्यक्ष - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पदभार संभालने के बाद पहली बार सोनपुर प्रखंड के बरबट्टा पहुंचकर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उनके पहुंचते ही माहौल उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह का आयोजन वरीय भाजपा नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम कुमार सिंह के आवास पर किया गया, जहां डॉ. प्रेम कुमार ने सर्वप्रथम ओम कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय लगन देव सिंह उर्फ राजा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। ओम कुमार सिंह ने अपने पारंपरिक आतिथ्य और संगठनात्मक मजबूती के साथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनपुर के लिए यह अवसर गौरव का है कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष स्वयं यहां आकर जनता का अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं।

अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा आज विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी तक पहुंची है, और यह संघर्ष, समर्पण तथा संगठन की सीख का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “मैं आज भी खुद को एक कार्यकर्ता ही मानता हूं। जनता और कार्यकर्ताओं का यह सम्मान मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत है और मैं अपनी पूरी क्षमता से बिहार की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। पूरे समारोह में उत्साह, गरिमा और राजनीतिक सौहार्द का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर कुंवरदीप सिंह, युवराज सिंह, राज सिंह, ऋतुराज सिंह, राजीव किशोर गौतम, बिनोद चौधरी, राकेश सिंह, अविनाश कुमार, गौतम सिंह, बादल सिंह, संजीव सिंह, राजू सिंह, आशा दीप समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

NSIT
Nsmch