LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

PATNA POLICE - आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार, किया गया ट्रांसफर

PATNA POLICE - आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार

PATNA - बिहार के सुपर कॉप कहे जानेवाले पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पुलिस मुख्यालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, बल्कि अब उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। जारी नए आदेश के अनुसार शिवदीप लांडे को अब पुलिस ट्रेनिंग का आईजी बनाया गया है। वहीं उनकी जगह पूर्णिया रेंज के नई आईजी के रूप में राकेश राठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि लांडे को कुछ महीने पहले ही पूर्णिया रेंज का आईजी बनाया गया था। जिसके बाद अचानक ही उन्होंने इस्तीफा देकर पुलिस महकमे में हंगामा मचा दिया। इस दौरान इस्तीफे को लेकर लांडे ने बताया कि वह निजी कारणों से अपनी सेवा खत्म करना चाहते हैं। लांडे ने कहा था कि बिहार में रहकर काम करना चाहते हैं। जिसके बाद यह माना जा रहा था कि वह प्रशांत किशोर की पार्टी के साथ राजनीति में इंट्री करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लांडे ने कहा कि वह राजनीति में इंट्री नहीं करने जा रहे हैं।