LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News : बक्सर में महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी रहने की सुविधा, पुलिस लाइन में 300 महिला बैरक का होगा निर्माण, 16 करोड़ रूपये आएगी लागत

Bihar News : बक्सर में महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी रहने की

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बक्सर जिलान्तर्गत पुलिस लाइन में 300 महिला बैरक निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। जी+3 संरचना, फर्नीचर एवं आधारभूत संरचना सहित निर्माण कार्य के लिए 16 करोड़ 86 लाख 70 हजार 100 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय प्रावधानों से खर्च की जाएगी।

चौधरी ने कहा कि पुलिस बल को आधुनिक और सक्षम बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर उनके लिए बेहतर आवासीय एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बक्सर पुलिस लाइन में महिला बैरक का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा- बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पुलिस बल को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यही वजह है कि 2005 की तुलना में बिहार पुलिस में बड़े बदलाव हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में पुलिसकर्मियों की संख्या 42 हजार से बढ़कर सवा लाख से अधिक हो गई है। हाल ही में 4361 चालक सिपाही की भर्ती भी निकाली गई है। इससे पहले 21,391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए गए है।  

चौधरी ने कहा कि पुलिस बल को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए बांका के कटोरिया में सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय हेतु भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई और अब बक्सर पुलिस लाइन में 300 महिला बैरक (जी+3) निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

NSIT
Nsmch