LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News : बक्सर में ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांचक, फुटबॉल में बक्सर और डुमराँव चैंपियन, कबड्डी फाइनल कल

Bihar News : बक्सर में ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन र

BUXAR : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा खोज "मशाल" खेल प्रतियोगिता 2024 का जिला स्तरीय आयोजन एम.पी. उच्च विद्यालय, बक्सर के खेल मैदान में जोश और उत्साह के साथ जारी है। 10 अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना, जहाँ फुटबॉल के फाइनल में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

फुटबॉल में बक्सर और डुमराँव की जीत

फुटबॉल U-14 (बालक) वर्ग के फाइनल में प्रखंड बक्सर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 02-01 से इटाढ़ी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, फुटबॉल U-16 (बालक) वर्ग में डुमराँव की टीम ने कड़े संघर्ष में चक्की को 03-02 से मात देकर जीत दर्ज की। मैदान में खिलाड़ियों के हर गोल पर दर्शकों की तालियों की गूंज गूंजती रही।

पुरस्कार वितरण और सम्मान

मैच के बाद विजेता टीमों के खिलाड़ियों को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच बक्सर, श्री गिरिजेश कुमार तथा वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बक्सर श्री आदित्य कुमार ने मेडल और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कबड्डी फाइनल कल होगा:

तीसरे दिन कबड्डी (बालिका) U-14 व U-16 वर्ग का फाइनल मैच मौसम और समय की कमी के कारण नहीं हो सका। यह मुकाबला कल (13 अगस्त) के कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही उत्साहित हैं।

NSIT
Nsmch

सफल आयोजन में सबकी अहम भूमिका

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों एवं सामान्य शिक्षकों की अहम भूमिका रही। इनमें श्री अशोक कुमार, श्री मदन राम, श्री सत्येन्द्र सिंह, श्री लालसाहब सिंह, श्री सुनील सिंह, श्री अश्वनी राय, श्री संजय राय, श्री अभिषेक सिंह, मु. मुस्लिम, श्री मोहन सिंह, श्री अनिल कुमार पाल, श्री वशिष्ठ प्रसाद, श्री त्रिलोकीनाथ तिवारी, श्री राजू कुमार, श्री अखिलेश पाण्डेय, श्री राकेश रंजन उपाध्याय, श्री रवि प्रकाश, श्री रवि कुमार, श्री राजेश राय, श्री संजय सिंह, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री रंजीत लाल, श्री दयाशंकर पाल, श्री सच्चितानन्द, श्री सत्येन्द्र सिंह यादव, श्रीमती सावित्री सिंह, शमा परवीन, श्रीमती ऊषा मिश्रा, श्रीमती उर्मिला कुमारी, कुमारी लब्ली दर्शनम, श्रीमती अंजू उपाध्याय सहित कई शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट