LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

भगवान वामन के जन्मस्थली पहुंची सनातन जोड़ो यात्रा, राजकुमार चौबे बोले – बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे

 भगवान वामन के जन्मस्थली पहुंची सनातन जोड़ो यात्रा, राजकुमार

Buxar - शुक्रवार को बक्सर में विश्वामित्र सेना की सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत बड़े उत्साह और आस्था के साथ हुई। दोपहर 1 बजे विश्वामित्र सेना के प्रधान कार्यालय से यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें लगभग 100 गाड़ियों का काफिला शामिल था। यात्रा के दौरान बक्सर नगर और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विश्वामित्र सेना के सेनानी और विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की गई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में आमजन ने यात्रा में भाग लेकर सनातन की गौरवशाली परंपरा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।

भगवान वामन के जन्मस्थली पहुंचे

यात्रा में शामिल विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने कहा: जिस प्रकार हाल ही में भगवान वामन अवतार के जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए जेल परिसर में स्थित जन्मस्थल तक पहुंचे, यह स्पष्ट संदेश है कि बक्सर की पहचान और विकास सनातन से ही जुड़ी है। यदि वामन भगवान के मंदिर को जेल परिसर से बाहर लाया जाए, विश्वामित्र कॉरिडोर का निर्माण किया जाए, तो बक्सर का विकास अयोध्या और काशी की तर्ज पर होगा। 

इससे न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि बक्सर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन का संकल्प है कि बक्सर की पावन भूमि को उसका खोया हुआ गौरव और अधिकार वापस दिलाया जाएगा। बक्सर को बिहार का धार्मिक राजधानी बनाकर विश्वामित्र सेना दम लेगी।

NSIT
Nsmch