LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News : सीएम नीतीश ने बक्सर जिले को दी 603 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, 19 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Bihar News : बक्सर जिले को सीएम नीतीश ने 603 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी है. उन्होंने 19 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया........पढ़िए आगे

Bihar News : सीएम नीतीश ने बक्सर जिले को दी 603 करोड़ की विका
विकास योजनाओं की सौगात - फोटो : SANDIP

BUXAR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल से बक्सर जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 19 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 181 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध (किलोमीटर 0.00 से 51.72) का सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य, 51 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से भोजपुर-सिमरी पथ के 0.00 से 9.30 किलोमीटर तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 41 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बक्सर गोलंबर से ज्योति चौक पथ भाया बस स्टैंड का चौड़ीकरण, 36 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक के पथ का चौड़ीकरण, 13 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत कॉलेज, 98.25 करोड़ रूपये लागत की दो लेन धनसोई बाईपास पथ (किलोमीटर 0 से 4.50) के निर्माण कार्य एवं 32 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र, भवन, बिजली एवं विकास संबंधी कुल 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा 147 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र, भवन, बिजली एवं विकास संबंधी कुल 12 योजनाओं की उद्घाटन शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजपुर प्रखंड परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। इससे हम सभी लोग खुश हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। इससे बचत होनेवाली धनराशि का उपयोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं। जीविका दीदियों ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बक्सर जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। महिलाओं के उत्थान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जीविका दीदियों ने प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

ममता बहनों ने प्रोत्साहन राशि में दो गुणा बढ़ोतरी किये जाने पर तथा आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि में 3 गुणा वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कलाकारों ने मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन की राशि दिये जाने तथा गृह रक्षकों ने दैनिक भत्ता में वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जीविका दीदियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बुलंदी के साथ रहिए और आगे बढ़िए। सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आप सभी जीविका दीदियां बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इसी तरह आप काम करते रहिए और बिहार के विकास में अपना अहम योगदान दीजिए।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 1305 जीविका स्वयं सहायता समूह को 5 करोड़ 60 लाख 70 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना/बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत 7 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की चाभी, बासगीत पर्चा, मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी लाभुकों को प्रदान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी डॉ० विद्या नंद सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

संदीप की रिपोर्ट