LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar Politics:गिरिराज को बताया आतंक का सौदागर, राजद सांसद सुधाकर सिंह का सियासी धमाका, बोले– बिहार में आग भड़काने का करते हैं कारोबार

Bihar Politics:राजद सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज को “आतंकवादी सोच वाला शख़्स” करार दिया और कहा कि “गिरिराज सिंह अपने जहरीले बयानों से बिहार में आग लगाने का काम करते हैं।

RJD MP Sudhakar Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बताया 'आतंकवादी'- फोटो : reporter

Bihar Politics:बिहार की सियासत में चुनावी बयार तेज होते ही बयानबाज़ी का पारा भी आसमान छूने लगा है। सासाराम में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोला। आरोपों के बाण छोड़ते हुए उन्होंने गिरिराज को “आतंकवादी सोच वाला शख़्स” करार दिया और कहा कि “गिरिराज सिंह अपने जहरीले बयानों से बिहार में आग लगाने का काम करते हैं। जहां अन्य नेता समाज को जोड़ने की सियासत करते हैं, वहीं ये महाशय समाज को तोड़ने की फ़िराक़ में रहते हैं।”

सुधाकर सिंह का अंदाज़ पूरी तरह आक्रामक था। उन्होंने दावा किया कि शाबहाबाद और सासाराम में भाजपा को इस बार शिकस्त मिलेगी। “पहले भी वोट की चोरी हुई है, लेकिन इस बार हम पूरी तैयारी में हैं,” उन्होंने कहा।

राजद सांसद ने केंद्र सरकार पर भी वार किया। उनका कहना था कि “सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए केंद्र ने हज़ारों करोड़ जारी किए, मगर बिहार को उसका कोई फ़ायदा नहीं मिला। इसके बावजूद गिरिराज सिंह दिल्ली दरबार की चापलूसी में लगे हैं।”

सुधाकर सिंह ने पॉलिटिकल स्ट्रेटेजिस्ट प्रशांत किशोर पर भी कटाक्ष किया। व्यंग्य भरे लहजे में बोले  “पहले प्रादेशिक स्तर की पार्टी तो बना लें, फिर सपनों में सत्ता पर क़ब्ज़ा करने की बातें करें।”

NSIT
Nsmch

यह हमला राहुल गांधी की आगामी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हुआ। सुधाकर सिंह ने बताया कि पिछली लोकसभा में राहुल गांधी जिन 10 सीटों से गुज़रे थे, उनमें से 7 पर महागठबंधन को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी महागठबंधन एकजुट होकर मैदान में उतरेगा और “राहुल गांधी की यात्रा बिहार की सियासी ज़मीन हिला देगी”।

बयान से साफ़ है कि राजद अब चुनावी मोड में है और भाजपा के बड़े चेहरों को सीधी चुनौती देने की रणनीति अपना रहा है। गिरिराज सिंह पर आतंक फैलाने के आरोप और पीके पर तंज, दोनों मिलकर सियासी पारा और चढ़ा रहे हैं। बिहार की राजनीति में अब हर रोज़ नए वारपलटवार देखने को मिलेंगे, और जनता इस सियासी जंग का मंजर खुली आंखों से देख रही है।

रिपोर्ट- सुजीत कुमार सिंह