LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Buxar Youth Festival 2025: युवा उत्सव-2025 में बक्सर की छात्राएं जुही और शिवानी छाईं, समूह नृत्य में किया शानदार प्रदर्शन

Buxar Youth Festival 2025: युवा उत्सव-2025 बक्सर में द मेकर आर्ट्स क्लासेस की छात्राएं जुही और शिवानी ने समूह नृत्य में बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका दिल जीता। आयोजन में बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

Buxar Youth Festival 2025

Buxar Youth Festival 2025: बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित हो रहे युवा उत्सव-2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में इस बार बक्सर की छात्राओं का प्रदर्शन राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया है। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में हुए आयोजन में कई विद्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें बक्सर की प्रतिभाओं ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।

प्रतियोगिता के समूह नृत्य वर्ग में द मेकर आर्ट्स क्लासेस, बक्सर की छात्राएं जुही कुमारी और शिवानी कुमारी अपनी सधी हुई प्रस्तुति, ऊर्जा और मंच संचालन कौशल के कारण विशेष रूप से चर्चित रहीं। निर्णायकों ने दोनों छात्राओं के तालमेल, अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की। दर्शकों की तालियों से पूरा सभागार गूंज उठा।

संसथान के निर्देशक सूरज श्रीवास्तव का मानना है कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, निरंतर अभ्यास और कला के प्रति उनकी गंभीरता का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं शिक्षकों ने कहा कि छात्राओं ने सिर्फ एक प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि जिले की प्रतिभा को राज्य स्तर पर प्रस्तुत करने का एक मजबूत संदेश भी दिया है।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में रिकॉर्ड स्तर पर प्रतिभागियों की भागीदारी दर्ज की गई। कला, संस्कृति, साहित्य और तकनीकी श्रेणियों में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जो राज्य में उभरती युवा क्षमता का संकेत है।

NSIT
Nsmch

बक्सर जिले के कला और शिक्षा जगत के लोगों का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताएँ न सिर्फ छात्रों को प्रोत्साहन देती हैं, बल्कि उन्हें बड़े मंचों पर जाने का अवसर भी उपलब्ध कराती हैं। जिला प्रशासन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद छात्राओं के अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर गर्व और उत्साह साफ दिखाई दिया। बक्सर से मिली यह उपलब्धि राज्य स्तर पर भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट