LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

चोरों का 'पुष्पा' स्टाइल: नाथ बाबा मंदिर में डकैती, सुरक्षाकर्मियों के पहरे के बीच करोड़ों के चंदन पर चलाया आरा

बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ शातिर चोरों ने अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके से करोड़ों के चंदन के पेड़ पार कर दिए।

चोरों का 'पुष्पा' स्टाइल: नाथ बाबा मंदिर में डकैती, सुरक्षाक
चोरों का 'पुष्पा' स्टाइल: नाथ बाबा मंदिर में डकैती, करोड़ों के चंदन पर चलाया आरा- फोटो : NEWS 4 NATION

बक्सर के सुप्रसिद्ध नाथ बाबा मंदिर परिसर से रविवार (21 दिसंबर) की देर रात चोरों ने सफेद चंदन के दो बेशकीमती पेड़ काटकर चोरी कर लिए। चोरी किए गए इन पेड़ों की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। सनसनीखेज बात यह है कि चोरों ने इस वारदात को एसडीएम (SDM) आवास से सटी चहारदीवारी को फांदकर अंजाम दिया, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एसडीएम आवास की सुरक्षा को चुनौती

चोरी की यह घटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है क्योंकि यह वारदात वीआईपी क्षेत्र में हुई है, जहाँ 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसडीएम आवास के इतना नजदीक होने के बावजूद चोरों का बेखौफ होकर पेड़ काटना और उसे लेकर फरार हो जाना सुरक्षा तंत्र की बड़ी विफलता को दर्शाता है। इस घटना के बाद से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

चोरों ने पीछा करने पर की पत्थरबाजी

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अनुसार, मंदिर प्रशासन द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि देर रात जब कुछ लोगों की नींद खुली, तो उन्होंने 5 से 6 चोरों को चंदन की लकड़ियां चहारदीवारी के बाहर ले जाते देखा। जब स्थानीय लोगों ने चोरों का पीछा करने की कोशिश की, तो उन्होंने बचाव में पत्थरबाजी शुरू कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

डॉग स्क्वाड और एफएसएल की जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड और एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वहीं, आस्था के केंद्र से हुई इस चोरी को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch