LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

बक्सर में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले – “बक्सर का विकास रोकने वालों को जनता देगी जवाब”

Bihar Election : बक्सर में अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. कहा की बक्सर का विकास रोकने वालों को जनता जवाब देगी......पढ़िए आगे

बक्सर में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह ने विपक्ष पर साध
विपक्ष पर निशाना - फोटो : SANDIP

BUXAR : बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज़ होती जा रही है। शुक्रवार को बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए गठबंधन के साथ एक जबरदस्त राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। मंच पर एनडीए के सभी प्रमुख दलों के नेता मौजूद थे, वहीं मंच के सामने जनसैलाब ने यह संकेत दे दिया कि बक्सर में मुकाबला एकतरफा नहीं रहने वाला।

इस जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारत के गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बक्सर की जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “कुछ लोग बिहार के विकास में रोड़े अटकाने का काम कर रहे हैं। बक्सर की धरती भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली रही है, यहां के लोगों ने हमेशा सच्चाई और प्रगति का साथ दिया है। इस बार जनता उन लोगों को जवाब देगी जो सिर्फ जात-पात और परिवारवाद की राजनीति करते हैं।”

सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की और संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने किया। मंच पर बक्सर से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा, राजपुर से जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला, डुमरांव से जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह, ब्रह्मपुर से लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय, और शाहपुर (आरा) से भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा मौजूद थे। सभा में उपस्थित लोजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, रालोमो के जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा और हम पार्टी के जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा ने भी अपने-अपने दलों की ओर से एनडीए प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान किया। स्वागत भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों पर पहुँच रहा है। बक्सर की जनता को अब ऐसे नेतृत्व का साथ देना चाहिए जो सिर्फ वादे नहीं, बल्कि धरातल पर काम करता है।”

भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, “वो लोग जो वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने बक्सर को बदहाली की तरफ धकेला। अब डबल इंजन की सरकार में बक्सर को नई पहचान मिलेगी। मैं सेवक बनकर 24 घंटे जनता के बीच रहूंगा।” गृहमंत्री अमित शाह ने अपने जोशीले अंदाज़ में कहा कि “एनडीए की जीत ही विकास की गारंटी है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, सीमाएं सुरक्षित हैं और बिहार को भी अब स्थिर सरकार चाहिए। जो लोग दिल्ली से लेकर पटना तक परिवारवाद चला रहे हैं, वे विकास नहीं, सत्ता के लिए राजनीति करते हैं।”

NSIT
Nsmch

उन्होंने जनता से अपील की कि “बक्सर से आनंद मिश्रा, राजपुर से संतोष निराला, डुमरांव से राहुल सिंह, ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय और शाहपुर से राकेश ओझा को विजयी बनाइए — क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में ही बिहार और बक्सर दोनों का भविष्य सुरक्षित है।” किला मैदान में उमड़े जनसमूह ने “मोदी-शाह जिंदाबाद” और “फिर एक बार एनडीए सरकार” के नारों से वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। एनडीए की यह सभा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन बन गई, जिसने विपक्षी खेमे में हलचल मचा दी है। 

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट