LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

बक्सर के मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पर गिरी गाज, 11 गंभीर आरोपों को लेकर एसपी ने किया सस्पेंड

बक्सर जिले के मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी को अपने काम कोताही और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना भारी पड़ गया है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया है.......

बक्सर के मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पर गिरी गाज, 11 गंभीर
मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी निलंबित- फोटो : संदीप वर्मा

Buxar : जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक कड़ा कदम उठाया है। मुरार थाना की थानाध्यक्ष नेहा कुमारी को कर्तव्य निर्वहन में भारी लापरवाही, अनुसंधान में सुस्ती और अन्य गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डुमरांव अंचल के पुलिस निरीक्षक द्वारा सौंपी गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में उनके खिलाफ 11 अलग-अलग बिंदुओं पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए हैं।

प्राथमिकी में देरी और आरोपियों को थाने से छोड़ने का मामला

जांच रिपोर्ट के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को मारपीट की एक घटना में आवेदन मिलने के बावजूद समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा, ईआरवी द्वारा पकड़े गए नामजद आरोपियों को उसी रात बिना उचित प्रक्रिया के छोड़े जाने और अगले दिन फिर से मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। आर्म्स एक्ट और शराबबंदी से जुड़े मामलों में भी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने और अपराधियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न करने के आरोप साबित हुए हैं।

महिला सिपाहियों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी

इस जांच में एक बेहद संवेदनशील मामला यह भी उजागर हुआ कि महिला पुलिसकर्मियों के लिए निर्धारित बैरक खाली नहीं कराया गया था, जिसके कारण उन्हें थाने के सरकारी वाहनों के गैराज में रहने को मजबूर होना पड़ा। शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। डीएसपी, डुमरांव द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इस पर कोई अमल नहीं किया गया, जो प्रशासनिक अनुशासनहीनता को दर्शाता है।

वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और चुनाव कार्यों में सुस्ती

जांच में यह भी सामने आया कि कई गंभीर मामलों में उचित धाराएं नहीं जोड़ी गईं और वरीय अधिकारियों द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद समय पर जवाब नहीं दिया गया। इसके अतिरिक्त, विधानसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तारियों की धीमी गति, लंबित वारंटों के निष्पादन में लापरवाही और पर्व-त्योहारों के वक्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप भी जांच रिपोर्ट में दर्ज किए गए हैं।

NSIT
Nsmch

युसूफ अंसारी को मिली मुरार थाने की नई कमान

पूर्व थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने वर्ष 2009 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक युसूफ अंसारी को मुरार थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इससे पहले बक्सर पुलिस कार्यालय के वाहन चोरी कोषांग में पदस्थापित थे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से जिले के अन्य पुलिस महकमों में भी जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर कड़ा संदेश गया है।

संदीप की रिपोर्ट