अहिरौली घाट पर संपन्न हुआ भव्य गंगा महाआरती समारोह, राजकुमार चौबे बोले – माँ गंगा सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं

मां अहिल्या गंगा सेवा दल एवं विश्वामित्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में, स्थानीय गंगा समिति द्वारा बक्सर के ऐतिहासिक अहिरौली गंगा घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया.

Rajkumar Choubey
Rajkumar Choubey- फोटो : news4nation

Bihar News: बक्सर के ऐतिहासिक अहिरौली गंगा घाट पर एक भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में गंगा महाआरती का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन मां अहिल्या गंगा सेवा दल  एवं विश्वामित्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में, स्थानीय गंगा समिति द्वारा 142वें रविवार के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर बिहार में पहली बार पांच पंडा महाराजों ने एक साथ गंगा मैया की महाआरती संपन्न कराई, जिसने हजारों श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति प्रदान की। समारोह में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे  की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने श्रद्धा पूर्वक महाआरती में भाग लिया और मौके पर बोले - गंगा मैया केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं। अहिरौली जैसे पावन स्थल पर यह महाआरती हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। 

Diarch GO


विश्वामित्र सेना का उद्देश्य सनातन मूल्यों का पुनर्जागरण है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। हम आस्था और संस्कृति दोनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अद्भुत आयोजन से स्थानीय जनमानस में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन के सफल समापन पर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संगठनों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।