LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

.तो अब ऐसा दिखेगा अजगैविनाथ धाम? प्रधान सचिव ने बताया 'मास्टर प्लान', श्रावणी मेले से पहले पूरा होगा यह बड़ा मिशन

अजगैविनाथ धाम में शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल ने महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' गंगा रिवर फ्रंट और कमरगंज जलाशय योजना का जायजा लिया

.तो अब ऐसा दिखेगा अजगैविनाथ धाम? प्रधान सचिव ने बताया 'मास्ट

Bhagalpur -- भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल ने महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' गंगा रिवर फ्रंट और कमरगंज जलाशय योजना का जायजा लिया. 

निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रावणी मेले (सावन) से पहले गंगा रिवर फ्रंट का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए. उन्होंने मीडिया को बताया कि यहाँ पक्का घाट और कांवड़ियों के आवागमन के लिए सुगम पथ (Tracking path) बनाया जाएगा. साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहाँ चेंजिंग रूम, शौचालय और बेहतरीन सजावट की व्यवस्था होगी, ताकि बाबा के दर्शन के साथ-साथ लोग यहाँ के विकसित पर्यटन स्थल का भी आनंद ले सकें.

इसके अतिरिक्त, प्रधान सचिव ने कमरगंज पंचायत में गंगा जल उद्वह (लिफ्टिंग) योजना की भी समीक्षा की। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत गंगा नदी के पानी को लिफ्ट कर बडुआ जलाशय में स्टोर किया जाएगा। इस पहल से आसपास के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा. प्रधान सचिव ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करने और निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। 

NSIT
Nsmch

इस निरीक्षण अभियान में प्रधान सचिव और विधायक के साथ एसडीओ विकास कुमार, डीएसपी नवनीत कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार समेत विभाग के कई वरीय अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे.

रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार