LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar Crime: शिकायत पर मुस्लिम टोला में औषधि विभाग की दबिश, तीन घरों की हुई जांच

Bihar Crime: मुस्लिम टोला में शिकायत के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने तीन घरों में छापेमारी कर जांच की।...

Bhagalpur Drug Team Raids
औषधि विभाग की दबिश- फोटो : reporter

Bihar Crime: भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम टोला में शिकायत के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने तीन घरों में छापेमारी कर जांच की। औषधि विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी घर से दवा का भंडारण या चिकित्सा प्रैक्टिस किए जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, सहायक औषधि नियंत्रक, भागलपुर के निर्देश पर औषधि निरीक्षक स्वर्णिमा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान तीन औषधि निरीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार, गोपालपुर पुलिस और दंडाधिकारी के रूप में बीएओ आयुष तिवारी मौजूद रहे।

टीम ने शिकायत के आलोक में हसनैन, मो. साजन और इजराइल के घरों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने घरों में मौजूद सामान और संभावित दवाओं की पड़ताल की। काफी देर तक चली जांच के बावजूद किसी भी घर से ऐसी दवा नहीं मिली, जिससे अवैध रूप से दवा रखने या बेचने की पुष्टि हो सके। इसके अलावा बिना वैध अनुमति चिकित्सा प्रैक्टिस किए जाने का भी कोई प्रमाण जांच टीम के हाथ नहीं लगा।

औषधि विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस और दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई छापेमारी से आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने शिकायत से जुड़े संभावित तथ्यों को भी परखा।

NSIT
Nsmch

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद विभाग की ओर से विधिवत जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि कोई तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल तीनों घरों की जांच में दवा या चिकित्सा प्रैक्टिस का प्रमाण नहीं मिलने के बाद टीम वापस लौट गई। विभाग शिकायत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रहा है।

रिपोर्ट- बालमुकुंद कुमार