LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

Bihar News:इश्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेम प्रसंग के शक में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हंगामा

Bihar News: एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया....

Woman Climbs Mobile Tower in West Champaran Drama Ends Safe
प्रेम प्रसंग के शक में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती- फोटो : reporter

Bihar News: एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गयापश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जबर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। टावर की ऊंचाई पर खड़ी युवती को देखकर किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।घटना लक्ष्मीपुर गांव के समीप स्थित एक मोबाइल टावर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती काफी ऊंचाई तक चढ़ गई थी और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही थी। सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर युवती को समझाने-बुझाने की कोशिश शुरू की।

करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पूरे इलाके की निगाहें टावर पर टिकी रहीं। पुलिस लगातार युवती से बातचीत करती रही और आखिरकार काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवती के नीचे उतरते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।युवती की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के मौजे गांव निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक चर्चा और स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की तहकीकात जारी है।

सुरक्षित रेस्क्यू के बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवती ने इतना बड़ा कदम उठाया। चौतरवा थाना पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की सच्चाई तक पहुंचने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार