LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने अमित शाह से की मुलाकात, सुस्ता विवाद और भोजपुरी को संवैधानिक दर्जे समेत कई मांगों पर हुई चर्चा

Bihar News : वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने अमित शाह से की

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से जदयू सांसद सुनील कुमार ने बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से गृह मंत्री के समक्ष रखा। सांसद ने बताया कि गृह मंत्री ने सभी विषयों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया है।

मुलाकात के दौरान सांसद सुनील कुमार ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'सुस्ता' गांव का मुद्दा उठाया। उन्होंने गृह मंत्री को अवगत कराया कि पश्चिम चंपारण जिले के पास स्थित इस विवादित क्षेत्र पर नेपाल द्वारा अतिक्रमण के प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद ने इस सीमा विवाद के स्थायी समाधान और भारतीय क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, जिसे गृह मंत्री ने गंभीरता से लिया है।

Diarch GO

सांसद की मांगों की सूची में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अस्मिता के मुद्दे भी शीर्ष पर रहे। उन्होंने करोड़ों लोगों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की जोरदार वकालत की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महान मौर्य सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर देश भर में 'राष्ट्रीय अवकाश' घोषित करने की भी मांग रखी, ताकि आने वाली पीढ़ियां महान शासक के योगदान से प्रेरणा ले सकें।

संसदीय क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए सुनील कुमार ने वाल्मीकिनगर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले दुर्गम 'दोन' क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिसके लिए विशेष पैकेज और ध्यान की आवश्यकता है। साथ ही, उन्होंने बगहा के कैलाश नगर में रेलवे की जमीन पर बसे नदी कटाव पीड़ितों की समस्याओं के स्थायी निदान की ओर भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

NSIT
Nsmch

उल्लेखनीय है कि इन समस्याओं को लेकर दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बिहार विधानसभा चुनाव के उपरांत गृह मंत्री से मिला था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सांसद ने पुनः इन विषयों पर पैरवी की है। यदि इन मांगों पर केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र अमल किया जाता है, तो चंपारण के सीमावर्ती क्षेत्रों और आदिवासी समाज के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। 

आशीष की रिपोर्ट