LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Politics: तेजस्वी के नाम पर कमाई, सिंचाई और दवाई की हुंकार! नरकटियागंज में राजद की 'सामाजिक न्याय परिचर्चा' में गरजे उदय नारायण चौधरी

Bihar Politics: उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनाएगा। उन्होंने तीन शब्दों में पार्टी का रोडमैप पेश करते हुए राजद का विकास मॉडल को बताया वह था-"कमाई, सिंचाई और दवाई" ।

 Tejashwi  yadav
तेजस्वी के नाम पर कमाई, सिंचाई और दवाई की हुंकार! - फोटो : reporter

Bihar Politics: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के एक निजी होटल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को एक बड़ी 'सामाजिक न्याय परिचर्चा' का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने की।इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और पार्टी की राजनीतिक रणनीति, सामाजिक सरोकारों और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की दिशा तय की गई।

मुख्य अतिथि उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनाएगा। उन्होंने तीन शब्दों में पार्टी का रोडमैप पेश करते हुए राजद का विकास मॉडल को बताया वह था-"कमाई, सिंचाई और दवाई" ।चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए  कहा कि ये जुमलेबाज सरकार है। सबसे ज्यादा आतंकी हमले इसी शासन में हुए। नोटबंदी ने आम जनता को कर्ज में डुबो दिया जबकि पूंजीपतियों के करोड़ों रुपये माफ कर दिए गए।

Diarch GO

कार्यक्रम में वक्ताओं ने दलित, महादलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।राजद ने स्पष्ट किया कि 65% आरक्षण की मांग पार्टी की प्राथमिकता में है और इसे लेकर जनजागरण अभियान तेज किया जाएगा।राजद नेताओं ने राज्य सरकार की स्मार्ट मीटर योजना को जनविरोधी करार देते हुए इसे भ्रष्टाचार से जुड़ा घोटाला बताया। जनता को बिजली बिल के नाम पर लूटा जा रहा है, इस मुद्दे को लेकर पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम में राजद के जिला अध्यक्ष, तमाम स्थानीय नेता और दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच से बार-बार यह संदेश दिया गया कि राजद अब सिर्फ एक पार्टी नहीं, सामाजिक न्याय की जनआंदोलन बन चुकी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशिष कुमार