Bihar News : SSB 44 वीं वाहिनी ने मनाया 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ का तीसरा चरण, जवानों और छात्रों ने एक सुर में गाया राष्ट्रगीत

Bihar News : 44वीं एसएसबी, नरकटियागंज में कार्यवाहक कमांडेंट गोविन्द कुमार ठाकुर की उपस्थिति में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीसरे चरण के तहत सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Bihar News : SSB 44 वीं वाहिनी ने मनाया 'वंदे मातरम्' की 150
जवानों और छात्रों ने गाया राष्ट्रगीत- फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), नरकटियागंज में कार्यवाहक कमांडेंट गोविन्द कुमार ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीसरे चरण के तहत भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रव्यापी आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की इस गौरवशाली विरासत और राष्ट्रप्रेम की महान भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक कमांडेंट गोविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की चेतना का प्रतीक है। इसमें निहित अनंत राष्ट्रप्रेम हमें सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से ओत-प्रोत करता है और एक सशक्त तथा नए भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। आयोजन के दौरान 44वीं वाहिनी के मुख्यालय समेत सभी सीमा चौकियों पर तैनात अधिकारियों और जवानों ने एक साथ सस्वर 'वंदे मातरम्' का गायन किया। इसके साथ ही, भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Diarch GO

इस अवसर पर उप कमांडेंट सशिन शर्मा, सहायक कमांडेंट (संचार) रियास पी., निरीक्षक पवन कुमार और निरीक्षक बलवीर राम सहित कई अधीनस्थ अधिकारी व जवान मौजूद रहे। इसके अलावा सीमावर्ती स्कूलों के शिक्षक और बच्चे भी इस उत्सव के साक्षी बने। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह 150वीं वर्षगांठ पूरे देश में एक जन-उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि नई पीढ़ी में भी देश के समृद्ध इतिहास और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति गहरा सम्मान व देशभक्ति की भावना प्रगाढ़ होती है।

NSIT
Nsmch