LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime: कलयुगी बेटों की करतूत, घर-जमीन के विवाद में चाकू से गोदकर की पिता की निर्मम हत्या , इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime:घर और जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो कलयुगी बेटों ने अपने ही पिता को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

Bihar Crime: कलयुगी बेटों की करतूत,  घर-जमीन के विवाद में चा

Bettiah: पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र में घर और जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो कलयुगी बेटों ने अपने ही पिता को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली वारदात शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है, जहाँ 65 वर्षीय चंद्रशेखर साह उर्फ जक्शन साह की निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रशेखर साह का अपने बेटों राधाकांत और राजकिशोर के साथ लंबे समय से घर और जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि रविवार को गाँव में दो बार पंचायती भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। रविवार की रात को फिर से पंचायती बुलाई गई। इस दौरान भी जब सुलह नहीं हो पाई, तो राधाकांत के उकसाने पर राजकिशोर साह ने अपने पिता चंद्रशेखर साह पर चाकू से कई वार किए और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Diarch GO

हत्या के बाद आरोपी राजकिशोर साह मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के बड़े बेटे राधाकांत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, राजकिशोर साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है और गाँव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेंगे और मामले की गहनता से जाँच की जाएगी।

रिपोर्ट- आशीष कुमार