LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: 22 सौ फीट ऊँचाई पर माँ कालिका का दरबार, वैष्णो देवी की तर्ज पर 18 KM की कठिन यात्रा, सोमेश्वर धाम में मां कालिका के दर्शन को उमड़ी भीड़

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 18 किलोमीटर पैदल यात्रा कर लोग माँ कालिका के दरबार पहुँच रहे हैं. रामनवमी के मौके पर यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है.......पढ़िए आगे

Bihar News: 22 सौ फीट ऊँचाई पर माँ कालिका का दरबार, वैष्णो द
सोमेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब- फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के रामनगर प्रखंड स्थित घने सदाबहार जंगलों और दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं के बीच विराजमान सोमेश्वर धाम इन दिनों आस्था, श्रद्धा और रोमांच का अद्भुत संगम बन गया है। करीब 2200 फीट ऊँची पहाड़ी की चोटी पर स्थित माँ कालिका का यह दिव्य दरबार वैष्णो देवी की तर्ज पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोमेश्वर धाम चारों ओर से घिरा हुआ वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के सघन वन इस स्थल की रहस्यमयी आभा को और भी गहन बना देते हैं।

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर यहाँ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से लाखों श्रद्धालु कठिन 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर माता के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, घने जंगलों और प्राकृतिक झरनों के बीच यात्रा करते हुए भक्तों का उत्साह और अटूट विश्वास देखते ही बनता है। इस रोमांचक यात्रा के दौरान परेवा दह, सकरी गली, टाइटेनिक पहाड़, शेर गुफा और राजा भृत्यहरी कुटी जैसे पौराणिक स्थलों का भी सहज दर्शन होता है, जो इस तीर्थयात्रा को और भी दिव्य बना देता है।

Diarch GO

रामनगर से लेकर वाल्मीकिनगर तक पूरा इलाका इन दिनों भक्ति में सराबोर है। मदनपुर देवी स्थान, नरदेवी स्थान वाल्मिकीनगर और गोवर्धना वन क्षेत्र स्थित अन्य देवी स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि माँ कालिका के दर्शन मात्र से कष्टों का निवारण होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यही कारण है कि वर्ष में विशेषकर चैत्र नवरात्रि में यहाँ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है।

हालांकि, इस बार भीड़ में अप्रत्याशित वृद्धि ने प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात है। पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल और एसडीएम चांदनी कुमारी के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व शांति और सौहार्द्र के साथ संपन्न हो सके। कुल मिलाकर, सोमेश्वर धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, साहस और प्रकृति के अद्वितीय संगम का प्रतीक बनकर उभर रहा है जहाँ हर कदम पर भक्ति और रोमांच साथ-साथ चलते हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार