LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

गन्ने के खेत में मिली किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, सहेली और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश

पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित गन्ने के खेत में मिली किशोरी की लाश के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। किशोरी की हत्या उसकी सहेली ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था...

गन्ने के खेत में मिली किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, सह
सहेली और उसके प्रेमी ने रची थी किशोरी की हत्या की साजिश- फोटो : धीरज परासर

Bettiah : पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमवा टोला सरेह स्थित गन्ने के खेत में बीते 21 जून को मिली किशोरी की लाश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। मृतका की सहेली के प्रेम संबंधों का राज खुलने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी से तंग आकर उसकी सहेली और उसके प्रेमी ने मिलकर इस खौफनाक हत्या की साजिश रची थी।


घर से लापता होने के बाद गन्ने के खेत से बरामद हुआ था शव

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौतम ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून की सुबह अमृता देवी ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत शिकारपुर थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी 20 जून को अपनी सहेली के साथ घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 634/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, जिसके बाद उसी शाम अमवा टोला सरेह के एक गन्ने के खेत से किशोरी का शव बरामद हुआ था।

Diarch GO


प्रेम संबंधों का राज और तस्वीरों को लेकर हुआ था विवाद

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ नरकटियागंज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) और डीआईयू (DIU) टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से पता चला कि मृतका की सहेली और उसकी बड़ी बहन के प्रेम संबंधों की पूरी जानकारी मृतका को थी। यही नहीं, मृतका के पास सहेली की बड़ी बहन की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी थीं। किसी बात पर हुए विवाद के बाद मृतका ने इन गुप्त संबंधों और तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी, जिससे आरोपी पक्ष काफी डरा हुआ था।


मुख्य आरोपी निरंजन कुमार गिरफ्तार, चार मोबाइल फोन बरामद

राज खुलने और बदनामी के डर से सहेली ने यह बात अपने प्रेमी निरंजन कुमार को बताई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की फाइनल प्लानिंग की। आरोपियों ने मृतका को झांसे में लेने के लिए कहा कि उनके पास भी उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं और इसी बहाने उसे सुनसान जगह पर बुलाया। वहां से उसे गन्ने के खेत में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया। एसपी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी निरंजन कुमार (पिता नरेश साह, निवासी कुंडलपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।


धीरज परासर की रिपोर्ट


NSIT
Nsmch