LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: GMCH बेतिया में सिक्योरिटी गार्डों का बवाल, नए कर्मियों को खदेड़ा, जमकर हुई नारेबाजी

Bihar News: बेतिया स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। ...

 Bettiah GMCH
GMCH बेतिया में सिक्योरिटी गार्डों का बवाल- फोटो : reporter

Bihar News:पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। अस्पताल की सुरक्षा में पहले से कार्यरत गोस्वामी सिक्योरिटी के गार्डों ने नई एजेंसी इंटेलीजेंस सिक्योरिटी सर्विस ऑफ़ इंडिया के नव-तैनात गार्डों का विरोध करते हुए उन्हें परिसर से हटाने की कोशिश की। इस दौरान नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बन गई।

विरोध कर रहे गार्डों का कहना है कि वे वर्ष 2017 से अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं और कोरोना महामारी के दौरान भी जोखिम उठाकर लगातार ड्यूटी निभाई। गार्डों के प्रतिनिधि अवध किशोर पांडेय ने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था के तहत पुराने कर्मचारियों के भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

Diarch GO

प्रदर्शनकारी गार्डों का दावा है कि करीब 400 सुरक्षा कर्मी प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि नई एजेंसी स्थानीय स्तर पर कार्यालय खोलकर पुराने कर्मियों को प्राथमिकता दे और नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए। जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, वे विरोध जारी रखेंगे।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। गार्डों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित एजेंसियों और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार