LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime News : बेतिया में तीन टुकड़ों में युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News : बेतिया में तीन टुकड़ों में युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों ने प्रेम प्रसंग मे हत्या की आशंका जताई है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेतिया में तीन टुकड़ों में युवक का शव पुलि
युवक का शव बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक को तीन टुकड़े में काटकर की हत्या कर दी गयी।  घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गयी है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग मे हत्या की आशंका जताई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रावत नदी की है जहां एक युवक को तीन टुकड़ों में काटकर मार दिया गया है । कटे हुये शरीर का हिस्सा अलग-अलग जगह से बरामद किया गया है। लेकिन शरीर का एक हिस्सा अभी भी बरामद नहीं किया गया है। 

मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा अमित कुमार 27 मार्च को घर से लापता हो गया था। उसके बाद काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा टाल मटोल कर अमित के गुमशुदी का कोई एक्शन नहीं लिया गया और आज 2 माह बाद अमित के शव को चंद्रावत नदी के जलकुंभी से बरामद किया गया। मृतक सनसरैया निवासी ललन महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है।

Diarch GO

वहीं मृतक की मां ने बताया कि गांव के ही एक मुस्लिम लड़के से अमित की दोस्ती थी। उसके बाद दोस्त की बहन से अमित का प्यार हो गया। इसी बात को लेकर लड़की का भाई नाराज चल रहा था और 27 मई को अमित गायब हो गया। 31 मई को अमित का शव बरामद हुआ। वह भी शरीर का दो हिस्सा मिला है,और हाँथ पैर गायब है। इस मामले में बेतिया एसपी ने बताया कि 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मृतक की मां ने बताया कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई की होती तो मेरा बेटा जिंदा होता। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट