LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

वाल्मीकिनगर से राजनीतिक सद्भाव यात्रा का शंखनाद करेंगे निशांत कुमार, पिता नीतीश के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएंगे

वाल्मीकिनगर से राजनीतिक सद्भाव यात्रा का शंखनाद करेंगे निशां

Bettiah : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र व जदयू नेता निशांत कुमार अपनी पहली 'राजनीतिक सद्भाव यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चम्पारण के वाल्मीकिनगर से करेंगे। इस बात की जानकारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज बेतिया सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस क दी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ने समाज के हर तबके के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी अब निशांत कुमार के कंधों पर सौंपी है।

"जय निशांत-तय निशांत"

मीडिया को संबोधित करते हुए नीरज कुमार ने "जय निशांत-तय निशांत" का नारा बुलंद किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नीतीश कुमार ने बिहार को एक नई दिशा दी है, उसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं। प्रवक्ता ने स्थानीय जनता और मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निशांत कुमार की अगुवाई में बिहार को एक पूर्ण विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

गांधी के साथ नीतीश की कर्मभूमि है चंपारण : नीरज कुमार

नीरज कुमार ने जोर देकर कहा कि "विरासत दमदार है, तो भविष्य भी दमदार होगा।" उन्होंने बिहार सरकार के मूल मंत्र 'ट्रिपल सी' (Crime, Corruption and Communalism) का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने चम्पारण की ऐतिहासिक धरती को गांधी और नीतीश कुमार की कर्मभूमि बताते हुए इसे बदलाव का केंद्र बताया।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि यह सद्भाव यात्रा बिहार सरकार के 'सात निश्चय' की मजबूत बुनियाद पर आधारित होगी। यात्रा के माध्यम से निशांत कुमार प्रदेश में सामाजिक समरसता और विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जदयू का मानना है कि यह यात्रा राज्य की भावी राजनीति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी और युवाओं में नया जोश भरेगी।

इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान वाल्मीकिनगर के जदयू सांसद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में निशांत कुमार के नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और आगामी सद्भाव यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

आशिष कुमार की रिपोर्ट