LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बेतिया मंडल कारा में बंद नेपाली कैदी की हुई मौत, एनडीपीएस एक्ट में एसएसबी ने किया था गिरफ्तार

Bihar News : बेतिया मंडल कारा में बंद नेपाली कैदी की हुई मौत

BETTIAH : पश्चिमी चम्पारण के बेतिया मंडल कारा में बंद एक नेपाली कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान पडोसी देश नेपाल के जिला परसा अंतर्गत ठोरी गांव पालिका-04, मेलचौक निवासी चित्र बहादुर श्रेष्ठ (उम्र 56 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

जेल प्रशासन के अनुसार, वह पिछले करीब 15 दिनों से बीमार चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्र बहादुर को तबीयत बिगड़ने पर पहले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। 

Diarch GO

विदित है की चित्र बहादुर श्रेष्ठ को बीते वर्ष 1 अगस्त 2024 को भारत-नेपाल सीमा पर विशेष नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई एसएसबी अधिकारी जितेन डेका के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। फिलहाल, कैदी की मौत के मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। जेल प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार की गई थी। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट