LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Champaran municipal revenue: नरकटियागंज नगर परिषद की कमाई में उछाल, सैरात बंदोबस्ती से 1.13 करोड़ की हुई आमदनी

Champaran municipal revenue: नरकटियागंज नगर परिषद में चार सैरातों की बंदोबस्ती से 1.13 करोड़ रुपये की आय हुआ है। यह पिछले साल के मुकाबले राजस्व बढ़ा है।

Champaran municipal revenue
नरकटियागंज नगर परिषद को हुआ फायद!- फोटो : news4nation

Champaran municipal revenue: चंपारण के नरकटियागंज नगर परिषद के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच चार सैरातों की बंदोबस्ती शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। इस प्रक्रिया से नगर परिषद को कुल 1 करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपये का राजस्व मिला है। यह पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है, क्योंकि पिछले वर्ष पांच सैरातों से 75.10 लाख रुपये की आय हुई थी।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पूरी ने बताया कि इस बार भारी वाहन पार्किंग से 79.30 लाख रुपये, जीप टैक्सी और मिनी वाहन पार्किंग से 65.30 लाख रुपये, बाजार हाट से 24.95 लाख रुपये और व्यावसायिक ट्रैक्टर पार्किंग से 19 लाख रुपये की आय हुई है।

Diarch GO

कौन से अधिकारी रहे मौजूद?

दिनेश पूरी  ने यह भी बताया कि कोरम पूरा नहीं होने के कारण वध शुल्क, शौचालय और साइकिल स्टैंड समेत 10 अन्य सैरातों की बंदोबस्ती नहीं हो सकी। इनके लिए नई तारीख जल्द तय की जाएगी। इस दौरान सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चंपारण से आशीष कुमार