LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बेतिया में पुलिस टीम से उलझे दो दर्जन से अधिक युवक, जमकर की नारेबाजी, थानाध्यक्ष ने 5 युवकों पर दर्ज कराया एफआईआर

Bihar News : बेतिया में पुलिस टीम से उलझे दो दर्जन से अधिक य

BETTIAH : जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा डालने पर 5 मनचले युवकों पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है। रामनगर के आंबेडकर चौक पर वाहनों  की लंबी कतार से जाम से निबटने गई पुलिस से करीब दो दर्जन मनचले युवक उलझ गए। युवक इतने अधिक बेलगाम हुए कि अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार के वहां मौजूद होने के बावजूद पुलिस पदाधिकारी राजीव साफी और राजन कुमार  सहित अन्य सिपाहियों से धक्का मुक्की गाली गलौज तक कर लिया। पुलिस पदाधिकारी उस समय अवाक रह गए। 

थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सतीश कुमार अपर थानाध्यक्ष ने लिखित शिकायत कर बताया है कि अंबेडकर चौक पहुंचे तो देखा की सड़क पर वाहनो की लम्बी कतार लगी थी। जब उनके साथ मौजूद पदाधिकारी और बल रास्ता खोलने के प्रयास में जुटे तो 15-20 लड़के सरकारी कार्य में बाधा करते हुए पुलिस बल से उलझ गये और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाया। गाली-गलौज करने लगें तथा रास्ते से आने-जाने वाली गाडियों का रास्ता अवरूद्ध कर दिये। 

Diarch GO

आरोपियों में जोलहा टोली वार्ड न0-12 निवासी अक्सीर पठान पिता आयुब खान सैफ पिता रजि अहमद ,झारमहुई रायबारी महुआ वर्तमान नरैनापुर निवासी ओसामा हाजी टोला निवासी मोनू खान पिता नसरुल्लाह खान और एकलाख खाँ पिताअख्तार खान व 10-12 अज्ञात लड़के शामिल रहे। भागने के कम में एक आरोपी का काला रंग का एप्पल कम्पनी का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि छानबीन की जा रही है। पुलिस के साथ हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट