LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बिहार में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, बेतिया में महिला की हुई मौत, कटिहार में दो की गयी जान

Bihar News : बिहार में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है. जहाँ बेतिया में एक महिला और कटिहार में दो लोगों की जान चली गयी. वहीँ कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, बेतिया मे
आकाशीय बिजली का कहर - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : जिले के लौरिया थाना क्षेत्र मे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। साथ ही बिजली के चपेट में आने से पांच व्यक्ति जख्मी हो गए। सभी व्यक्ति एक खेत में धान की रोपनी कर वापस घर लौट रहे थे। आसपास के खेतों में रोपनी कर रहे मजदूरों ने जब देखा कि अचानक कुछ लोग खेत के बांध पर गिर गए हैं तो उन्हें समझते देर नहीं लगा कि यह घटना आकाशीय बिजली के गिरने से यह घटना घटित हुई है। वहीं जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दनियाल परसौना पंचायत के सुघरछाप गांव के विजयकांत पाण्डेय के वृति सरेह के खेत में गांव के ही मजदूर धान की रोपनी पूरा कर वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली एक महिला के शरीर पर गिर गया और कुछ इसके कण अन्य मजदूरों पर गिर गया। 

Diarch GO

मृत महिला की पहचान सुघरछाप के ही राजू पासवान की पत्नी सविता देवी (35) के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान रामाज्ञा पासवान की पत्नी मुस्मात तारा देवी,बहादुर राउत की पत्नी सोना कुंअर, नथु राम के पुत्र मनोज राम,बसंत पासवान की पत्नी बबीता देवी और प्रमोद राम की पत्नी वियफि देवी के रूप में हुई है। इन पांचों का इलाज गांव के ग्रामीण चिकित्सक द्वारा किया गया और वे अब ठीक हैं। मृतक को 4 पुत्री और एक पुत्र है, जहां पहली बेटी की शादी पिछले माह हुई है, वहीं चारों बच्चे नाबालिग है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि आपदा प्रबंधन से जो भी सुविधा मिलेगा वह मिलेगा। वहीं थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेजा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

वहीँ कटिहार में बज्रपात से दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगो की मौत हो गयी। पहला मामला बारसोई थाना क्षेत्र के सनकोला गांव की है। जहाँ एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल है। बताया जा रहा है की दोनों महिला खेत से मवेशी  के लिए चारा लाने जा रही थी।  इस दौरान ये घटना हुआ है। जबकि दूसरा मामला फलका थाना क्षेत्र के मघेली गांव में है जहाँ एक किशोर की मौत हो गया है।

बेतिया से आशीष और कटिहार से श्याम की रिपोर्ट