LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: दशकों की उपेक्षा खत्म! बेतिया का ऐतिहासिक रमना मैदान बदलेगा, 2.5 करोड़ की लागत से बनेगा हाई-टेक पार्क

Bihar Newsमहापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दशकों से बदहाल और उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान का कायाकल्प करने का बीड़ा उठा लिया है।

 महापौर गरिमा देवी सिकारिया
दशकों की उपेक्षा खत्म! - फोटो : reporter

Bihar News: बेतिया, प• चम्पारण: बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दशकों से बदहाल और उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान का कायाकल्प करने का बीड़ा उठा लिया है। खेल प्रेमियों के लगातार अनुरोध के बाद, नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं से युक्त ढांचागत विकास के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की एक महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति दे दी है। यह योजना पूरी होने के बाद, इसकी निगरानी 'तीसरी आंख' यानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी।

पूरे जिले की धरोहर के रूप में होगा विकसित

महापौर सिकारिया ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में, इस पूरे जिले के एक महत्वपूर्ण धरोहर के रूप में इस विशाल मैदान का पार्क की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा। स्वीकृत डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के आधार पर उन्होंने बताया कि सबसे पहले इसकी साफ-सफाई और समतलीकरण किया जाएगा।

Diarch GO

मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

रमना मैदान में लगने वाली सुविधाओं का जिक्र करते हुए महापौर ने बताया कि चहारदीवारी के पास पेड़ और खाली जगह पर आधुनिक घास लगाई जाएगी।पाथवे, चार गजीबो (खुले मंडप) और पर्याप्त आराम बेंचों का निर्माण होगा।मैदान को रोशन करने के लिए पर्याप्त हाई-मास्क लाइटें लगाई जाएंगी।तीन योग कुटीर और दो गार्ड रूम बनाए जाएंगे।महिला, पुरुष और गार्ड के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होगी।पानी की समस्या के लिए बोरवेल का निर्माण कराया जाएगा।प्रवेश द्वारों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।इसके साथ ही, इस ऐतिहासिक धरोहर के पांच साल के रखरखाव की व्यवस्था पर भी योजना के डीपीआर में विशेष ध्यान दिया गया है।

महापौर सिकारिया ने यह भी बताया कि रमना मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम बेतिया द्वारा निविदा (टेंडर) जल्द ही जारी की जाएगी। इस परियोजना से बेतिया के खेल प्रेमियों और आम जनता में खुशी की लहर है, जो दशकों से इस ऐतिहासिक मैदान की बदहाली देख रहे थे।

NSIT
Nsmch


रिपोर्ट- आषिष कुमार