LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न, केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

Operation Sindoor:'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक विशाल तिरंगा यात्रा केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में निकाली गई।

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न, केंद्रीय

Bettiah: पश्चिम चंपारण के बगहा में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एनएच 727 बेतिया-गोरखपुर मुख्य सड़क पर आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय खनन व कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे ने किया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, गणमान्य व्यक्ति और बगहा के विधायक राम सिंह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय खनन व कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे ने जोशपूर्ण शब्दों में कहा कि हमारी सेना के वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है, और यह कार्रवाई प्रधानमंत्री मोदी की सेना ने की है। उन्होंने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई गड़बड़ी करेगा, तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उसकी लीला समाप्त कर दी जाएगी। मंत्री ने आगे कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए पूरा देश एकजुट है।

Diarch GO

आज बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां सभी भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा न केवल सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का सम्मान था, बल्कि देश की एकता और अखंडता का भी प्रतीक थी।

रिपोर्ट- आशीष कुमार