LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Lover beaten: तुमने बुलाया और हम चले आए...और तुम्हारे घरवालों से पेड़ से बांध कर खूब लाठी डंडे खाए..वीडियो वायरल

Lover beaten: एक प्रेमी को आधी रात को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई की।

Lover beaten
गर्लफ्रेंड से मिलने का भारी खामियाजा- फोटो : Reporter

Lover beaten: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के कठार पंचायत स्थित दोकरी गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक तूनियहवा गांव निवासी सुनील कुमार है, जिसका काफी समय से एक लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, बीती रात सुनील अपनी प्रेमिका से मिलने दोकरी गांव गया था। लेकिन इसकी भनक लड़की के परिजनों और गांव के कुछ लोगों को लग गई। इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को रस्सी और बेल्ट से पेड़ से बांध दिया गया है। कई लोग उसे घेरकर खड़े हैं और लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। युवक दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा और छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उस पर दया नहीं दिखाई।

Diarch GO

वीडियो में युवक के शरीर से खून निकलता भी दिख रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस मामले में धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पीड़ित युवक की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशिष कुमार