LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime News : बेतिया में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime News : बेतिया में पेड़ से लटका प्रेमी जोड़े का शव पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है. वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेतिया में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े क
प्रेमी जोड़े का शव बरामद - फोटो : ASHISH

BETTIAH : जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के बरवा शेख सरेह के बगीचे में पेड़ से लटके प्रेमी जोड़े का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है। वही मौत की सूचना मिलते ही दोनो परिवार में कोहराम मच गया है। वही दोनों की मौत एक साथ हुई और पेड़ से लटके शव मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आस पास के दो गांव के युवक युवती है। मृतक युवक की पहचान सिसवनिया पंचायत के बरवा गांव के मंगनी सहनी के सोलह वर्षीय एकलौते पुत्र विवेक के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान नगर पंचायत के ढढवा गांव नथु महतो के पंद्रह वर्षीय पुत्री आरती के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी है। फोरेंसिक टीम भी पहुंचने की सूचना है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेजवाने की प्रक्रिया में लगे है । जानकारी के अनुसार विवेक और आरती का मामला प्रेम प्रसंग में बताया जा रहा है। नीपु के पिता भी मजदूरी करने बाहर गये है और आरती के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं।

Diarch GO

विवेक एवं आरती के शव का एकसाथ फंदे से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। घटना रविवार के दिन का बताया गया। विवेक और आरती जब एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों परिवारों को इस संबंध के बारे में जानकारी थी और दोनों की शादी हेतु दोनों परिवारों में सकारात्मक प्रयास हो रहा था। फिर ऐसी कौन सी बात हुई की शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की मानें तो दोनों की हत्या कर दुसरे जगह लटका दिया जाने की बात है। अब यह तो जांच का विषय है जो पुलिसिया जांच से इस रहस्य का पर्दा उठ सकेगा। दोनों ही परिवार गरीब है और मजदुरी कर के जीवनयापन करता था। सूत्रों की मानें तो आरती शनिवार की देर शाम से अपने घर से गायब थी। अब आरती का शव बरवा सरेह में नीपु के साथ फंदे से लटका मिला है। आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर जुटे है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट