LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Airport news - बिहार के इस शहर में एयरस्ट्रिप से जल्द विमानें भड़ेगी ‘उड़ान’, नागर विमानन मंत्रालय ने दी मंजूरी

Bihar Airport news - बिहार में एक और एयरपोर्ट को शुरू करने की तैयारी है। नागर विमानन मंत्री ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब इस एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान का रास्ता साफ हो गया है।

Bihar Airport news -  बिहार के इस शहर में एयरस्ट्रिप से जल्द

Bagaha  – बिहार के एक और एयरपोर्ट को शुरू करने की तैयारी है। नागर विमानन मंत्रालय ने बेतिया के वाल्मिकिनगर एयरपोर्ट से हवाई  सेवा शुरू करने की  मंजूरी दे दी है। जिसके  बाद एयरपोर्ट से 19 सीटोंवाले विमानों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

वाल्मिकिनगर एयरपोर्ट को उड़ान योजना के तहत शुरू किया जाएगा। नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किनजरापु ने वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

Diarch GO

वाल्मिकिनगर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस फैसले से वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व तक पहुंच आसान होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापार, रोजगार और आपदा प्रबंधन में भी यह कदम उपयोगी रहेगा। यह मंजूरी उड़ान योजना की बोली प्रक्रिया के चरण 5.2 के तहत दी गई है। इस प्रक्रिया में बगहा हवाईपट्टी को शामिल किया गया था।

बिहार सरकार ने दी जमीन

बिहार सरकार ने हवाई अड्डे की जमीन निःशुल्क और बिना किसी बाधा के देने पर सहमति दी है। मंत्री ने बताया कि यह हवाई पट्टी छोटे विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। केंद्र सरकार एयरस्ट्रिप, हेलीपैड और वाटर एयरोड्रम के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।वाल्मीकिनगर इस योजना का अहम हिस्सा बन रहा है।

NSIT
Nsmch

लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

 सांसद सुनील कुमार ने इस स्वीकृति पर केंद्र सरकार और नागर विमानन मंत्रालय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पश्चिम चंपारण के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है।