LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bettiah News: बेतिया में रिटायर्ड आर्मी जवान की दर्दनाक मौत! तेज रफ्तार ट्रक सिर के ऊपर से गया गुजर

Bettiah News: बेतिया के लौरिया हाईवे पर ट्रक की टक्कर से रिटायर्ड आर्मी जवान रामकुमार राय की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने शव को लेकर प्रदर्शन किया और पुलिस से झड़प हुई।

 Bettiah News:
बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसा!- फोटो : social media

Bettiah News: बिहार के बेतिया जिले में रविवार रात को लौरिया नेशनल हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें रिटायर्ड आर्मी जवान रामकुमार राय (45 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वर्तमान में रामकुमार राय रामनगर चीनी मिल में गार्ड की नौकरी कर रहे थे और अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

ट्रक ने कुचला, सिर धड़ से अलग 

हादसा इतना भयावह था कि ट्रक की टक्कर से रामकुमार बाइक से नीचे गिर पड़े और चालक ने वाहन उनके सिर के ऊपर से निकाल दिया, जिससे उनका सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक का केवल धड़ ही बचा, सिर पूरी तरह कुचला गया था।

Diarch GO

चश्मदीद की गवाही

चश्मदीद आदित्य तिवारी ने बताया कि वह पास के होटल में खाना खाने जा रहे थे, जब उन्होंने ट्रक को बाइक सवार को टक्कर मारते हुए देखा। हादसे के बाद ट्रक चालक तुरंत मौके से फरार हो गया।

परिजनों का गुस्सा फूटा, पुलिस से झड़प, SI घायल

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख बेकाबू हो गए। जैसे ही पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, परिजनों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे।इस दौरान लौरिया थाना में तैनात एसआई सुधीर कुमार की कॉलर पकड़ ली गई और दरोगा देवशरण महतो के साथ धक्का-मुक्की हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।एसआई सुधीर कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई: पोस्टमॉर्टम और जांच

घटना की सूचना पर पहुंचे लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने भीड़ को शांत कराया और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हुई थी, लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।"