LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bettiah News: बेतिया में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

Bettiah News: बेतिया के सवेरा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Bettiah News

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत हो जाने के बाद हंगामा मच गया। यह घटना जीएमसीएच अस्पताल के पीछे स्थित डॉक्टर सुशील कुमार के सवेरा नर्सिंग होम की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतका के पति अखिलेश सहनी ने बताया कि उनकी पत्नी प्रतिमा देवी गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उन्हें इलाज के लिए सवेरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान पहले गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हुई और बाद में प्रतिमा देवी ने भी दम तोड़ दिया।

Diarch GO

पत्नी और बच्चे की मौत

अखिलेश सहनी का कहना है कि पत्नी और बच्चे की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी नर्सिंग होम छोड़कर चले गए। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं।

परिवार में मातम का माहौल

मृतका की पहचान नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है। वह अखिलेश सहनी की पत्नी थीं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हंगामे और आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक चिकित्सकीय टीम भी नर्सिंग होम पहुंची और मामले की जांच की। चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं, परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार