LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar Police Encounter : सम्राट के गृह मंत्री बनते ही एक्शन में पुलिस, बेगूसराय में एनकाउंटर, STF ने कुख्यात बदमाश को ठोका

Bihar Police Encounter : सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही पुलिस एक्शन में आ गई है और अपराधियों पर कार्रवाई शुरु हो गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय से पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आ रही है।

पुलिस एनकाउंटर
एसटीएफ ने कुख्यात को ठोका - फोटो : social media

Bihar Police Encounter :  बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार बेगूसराय में पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात घायल हो गया है। दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार देर रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए एनकाउंटर किया, जिसमें कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय गोली लगने से घायल हो गया। उस पर सरपंच के बेटे की हत्या का आरोप है। जानकारी अनुसार मुठभेड़ साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास हुई। 

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

घायल आरोपी की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा निवासी राजकिशोर राय के 27 वर्षीय बेटे शिवदत्त राय के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, कैश और कफ सिरप बरामद किया है। घायल आरोपी का इलाज पुलिस हिरासत में जारी है। सूत्रों के अनुसार STF को इनपुट मिला था कि फरार अपराधी शिवदत्त राय मल्हीपुर इलाके में हथियार खरीदने पहुंचने वाला है। सूचना पर STF की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट किया गया।

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग 

संयुक्त टीम के पहुंचते ही दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवदत्त राय की जांघ में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक घर से हथियार, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने बरामदगी और ऑपरेशन को लेकर आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है।

सरपंच के बेटे का आरोपी 

शिवदत्त राय 2 सितंबर 2022 को तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल पंचायत में सरपंच मीना देवी के घर पर हुए हमले का मुख्य आरोपी है। इस वारदात में सरपंच के छोटे बेटे अवनीश कुमार की मौत हो गई थी, जबकि बड़ा बेटा रजनीश घायल हुआ था। लूट का विरोध करने पर हत्या की घटना अंजाम दी गई थी। इस मामले में शिवदत्त और उसके गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी।

NSIT
Nsmch

सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद पहली कार्रवाई

बता दें कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद यह पहली कार्रवाई हुई है। नई सरकार के गठन के बाद बीते दिन विभागों का बंटवारा हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग का जिम्मा मिला है। सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। ज्ञात हो कि सम्राट चौधरी ने पहले ही कहा था कि अब अपराधी या तो जेल में होंगे या श्मशान में होंगे।