लग्जरी गाड़ियों को छोड़ा, देसी स्टाइल में निकली बारात, JDU विधायक भी चढ़े बैलगाड़ी पर, बेगूसराय से समस्तीपुर तक बना चर्चा का हॉट टॉपिक

Bihar News:एक तरफ आजकल शादियों में महंगी गाड़ियां, बुलेट और यहां तक कि हेलीकॉप्टर तक का ट्रेंड चल रहा है, वहीं इस बार एक बारात ने पूरे ट्रेंड को पलट कर रख दिया।...

JDU MLA Rides Bullock Cart
JDU विधायक चढ़े बैलगाड़ी पर- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक ऐसा अनोखा नज़ारा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। जहां एक तरफ आजकल शादियों में महंगी गाड़ियां, बुलेट और यहां तक कि हेलीकॉप्टर तक का ट्रेंड चल रहा है, वहीं इस बार एक बारात ने पूरे ट्रेंड को पलट कर रख दिया। यहां दूल्हा और बाराती लग्ज़री गाड़ियों को छोड़ देसी अंदाज़ में बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले और यही नहीं, इस खास बारात में जेडीयू विधायक अभिषेक आनंद भी शामिल हुए और उन्होंने भी पूरी दूरी बैलगाड़ी से ही तय की।

यह अनोखी बारात 17 अप्रैल को बेगूसराय जिले के छौराही प्रखंड से निकली, जो समस्तीपुर जिले के हसनपुर तक पहुंची। दूल्हा प्रिंस यादव की इस शादी में बैलगाड़ियों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था रंग-बिरंगी झालर, फूल-मालाएं और देसी संगीत के बीच बारात की रौनक देखते ही बन रही थी।

Diarch GO

बताया जाता है कि विधायक अभिषेक आनंद को जब शादी का न्योता मिला, तो उन्होंने जनता से जुड़ाव दिखाते हुए अपनी गाड़ी छोड़ दी और खुद बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात में शरीक हुए। उनके साथ उनके सहयोगी और सुरक्षाकर्मी भी इसी अंदाज़ में चलते नजर आए।

इस देसी बारात का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे अनोखा, पर्यावरण के अनुकूल और परंपरा से जुड़ा कदम बता रहे हैं। वहीं, विधायक के करीबी महेश कुशवाहा का कहना है कि इस पहल के जरिए इको-फ्रेंडली मैसेज देने की कोशिश की गई है, ताकि लोग पारंपरिक और पर्यावरण सुरक्षित साधनों की ओर लौटें।

NSIT
Nsmch

जहां आज के दौर में शादियां दिखावे और खर्च की होड़ में बदलती जा रही हैं, वहीं बेगूसराय की इस बारात ने यह संदेश दे दिया कि सादगी और परंपरा में भी रॉयल अंदाज़ छिपा होता है। यही वजह है कि यह बारात अब टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री