LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar News : बेगूसराय में नाबालिग से गैंगरेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार किया जब्त, पोक्सो एक्ट के तहत भेजे गए जेल

Bihar News : बेगूसराय में छात्रा के अपहरण के बाद उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में नाबालिग से गैंगरेप के दोनों आरोपी
गैगरेप के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी बेगूसराय के मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत में मॉर्निंग वॉक करने के दौरान एक नाबालिग लड़की को दो युवक के द्वारा जबरन कर में बैठ कर ले गया और रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बताते चले कि मंसूरचक थाना क्षेत्र में 21 मई की सुबह करीब 3 बजे छात्रा अपने एक दोस्त के साथ सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक कार में सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में छात्रा को जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाश छात्रा को भट्ठा चौक स्थित सब्जी गद्दी के पीछे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने पिता के घर लौटने पर 24 मई को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मंसूरचक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता के परिजनों ने हवासपुर निवासी हरेराम महतो के पुत्र सुशील कुमार उर्फ नटवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई आल्टो कार भी आरोपी के नाम से बताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया और तकनीकी जांच के आधार पर घटना में प्रयुक्त आल्टो कार को जब्त कर लिया। साथ ही कार चालक संदीप महतो और सुनील महतो उर्फ नटवरलाल को भी  गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और बेगूसराय एसपी मनीष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था और पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। 

इस घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया है कि 21 मई को एक छात्रा के साथ कर में जबरन खींच के ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में कर चालक एवं मुख्य आरोपी सुशील महतो उर्फ नेटवर्क लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट