LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं

Bihar News : बांका के एसपी अमितेश कुमार ने बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत और सीसीटीएनएस कार्यों की गहन समीक्षा की

Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थान
थाना का वार्षिक निरीक्षण - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के पुलिस कप्तान अमितेश कुमार द्वारा बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण एवं आम जन सुनवाई किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की निष्पादन की कार्रवाई तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में विशेष रूप से आम जनता से संवाद (जन-सुनवाई) किया गया। इस दौरान बाराहाट थाना क्षेत्र से पहुंचे आम नागरिकों एवं फरियादियों से पुलिस अधीक्षक  ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कर सभी की समस्याओं, परिवेदनाओं और शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थानाध्यक्ष को अपने थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच, चेक पोस्ट पर सघन जांच/गश्ती, अपराधियों के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान चलाने, फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा शराब, हथियार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान में तेजी लाने, प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने तथा अनुसंधान में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। 

इस अवसर पर थाना भवन की भौतिक अवसंरचना, रख-रखाव और कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष जायजा लेते हुए इसके सुदृढ़ीकरण और बेहतर उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी द्वारा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने, प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बौसी, पुलिस अंचल निरीक्षक, बौसी एवं पु.नि.-सह- थानाध्यक्ष बाराहाट सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch