LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: औरंगाबाद में मौत की जयमाला, शादी में ढह गई छत, 2 की मौत, 25 लोग घायल

Bihar News: शादी समारोह के दौरान अचानक ढलाई की छत गिर गई, जिससे मौके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए।...

Wedding Turns Tragic in Aurangabad Roof Collapse
औरंगाबाद में मौत की जयमाला- फोटो : reporter

Aurangabad:  जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दाउदनगर थाना क्षेत्र के मंझियावा गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक ढलाई की छत गिर गई, जिससे मौके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया और पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के रामव्यास सिंह की बेटी की शादी थी और बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पास के मकान की छत पर चढ़ गए थे। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर पड़ी और नीचे बैठे लोगों के ऊपर मलबा आ गिरा।

Diarch GO

इस हादसे में गांव के ही सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि अखिलेश्वर यादव धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कल्याण चक कोयलियरी में सिब्बल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, जबकि सत्यनारायण सिंह पेशे से किसान थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों मृतक कन्या के रिश्ते में भाई लगते थे और शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को सन्न कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में दाउदनगर और औरंगाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद गांव में गम और शोक का माहौल है। जहां कुछ देर पहले शादी की खुशियां और शहनाई गूंज रही थी, वहीं अब हर तरफ आंसू और मातम पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि छत गिरने की वजह अधिक भीड़ थी या निर्माण में कोई खामी। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा और भवन की मजबूती को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर