LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

T20 World Cup : पाक के खिलाफ मैदान में उतरेगा औरंगाबाद का लाल ईशान किशन, दादा बोले- 'छक्के छुड़ा देगा मेरा पोता'

T20 World Cup : बिहार के लाल ईशान किशन आज T20 World Cup में मैदान में उतरेंगे. इसके मद्दनेजर दादा ने कहा की पाक के किशन छक्के छुड़ा देगा......पढ़िए आगे

T20 World Cup : पाक के खिलाफ मैदान में उतरेगा औरंगाबाद का ला
इशान किशन के गाँव में ख़ुशी - फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : श्रीलंका के कोलंबो में आज भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरू हो चुका है। इस महामुकाबले में पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, लेकिन बिहार के औरंगाबाद जिले के लिए यह पल बेहद खास है। जिले के दाऊदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोड़ीहा गांव के रहने वाले युवा बल्लेबाज ईशान किशन आज पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से हुंकार भरते नजर आएंगे। ईशान के मैदान में उतरते ही उनके पैतृक गांव समेत पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

ईशान किशन की इस उपलब्धि पर उनके दादा उग्रह पांडे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोते की जीत का पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने बड़े ही गर्व से कहा कि "आज मेरा पोता पाकिस्तान के छक्के छुड़ा देगा।" उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए मजाकिया लहजे में तंज कसा कि भारत की शानदार बल्लेबाजी और जीत के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर टीवी फूटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Diarch GO

उग्रह पांडे ने भावुक होते हुए कहा कि वैसे तो खुशी बहुत है कि उनका पोता देश की जर्सी पहनकर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा है, लेकिन असली उत्साह उस समय दोगुना हो जाएगा जब ईशान अपने बल्ले के दम पर पाकिस्तान को बड़े अंतर से मात देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईशान का प्रदर्शन न केवल टीम इंडिया को जीत दिलाएगा, बल्कि समस्त औरंगाबाद वासियों और बिहार का नाम भी विश्व पटल पर रोशन करेगा।

गौरतलब है कि ईशान किशन ने बेहद कम समय में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं। आज के मैच में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। मैच शुरू होते ही उनके गांव गोड़ीहा में लोग टीवी के सामने चिपक गए हैं और हर कोई अपने 'लाल' की एक-एक गेंद पर तालियां बजाने को बेताब है।

NSIT
Nsmch

इस मुकाबले को लेकर औरंगाबाद में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि ईशान किशन की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित होगी। अब देखना यह है कि कोलंबो के मैदान पर ईशान का बल्ला कितना गरजता है और वह अपने दादा के 'टीवी फोड़ने' वाले बयान को कितनी हकीकत में बदलते हैं।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट