LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar News: ड्यूटी पर निकले थे, जनाज़ा बनकर लौटे… अरवल के चलंत दस्ता सिपाही मुकेश कुमार को राजकीय सम्मान, 19.23 लाख की मदद परिजन को किया गया सुपुर्द

Bihar News: सड़क हादसे में अरवल जिला परिवहन कार्यालय के चलंत दस्ता सिपाही मुकेश कुमार का असामयिक निधन हो गया। ड्यूटी की राह पर निकले जवान की अचानक मौत ने महकमे को झकझोर दिया।....

Arwal Cop Mukesh Kumar Given State Honours19 Lakh Aid Handed
सिपाही के परिजन का आर्थिक मदद- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार परिवहन परिवार पर गम का साया उस वक्त गहरा गया, जब नियमित वाहन जांच के दौरान सड़क हादसे में अरवल जिला परिवहन कार्यालय के चलंत दस्ता सिपाही मुकेश कुमार का असामयिक निधन हो गया। ड्यूटी की राह पर निकले जवान की अचानक मौत ने महकमे को झकझोर दिया। सहकर्मियों की आंखें नम थीं, फिज़ा में सन्नाटा और दिलों में दर्द हर चेहरा यही कह रहा था, “एक कर्मठ सिपाही हमसे बिछड़ गया।”

दिवंगत मुकेश कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्रद्धांजलि के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और परिवहन कर्मियों ने नम आंखों से सलामी दी। इसके बाद बिहार परिवहन परिवार ने फौरन राहत की मुहिम छेड़ी। जिलावार सहयोग के तहत अब तक कुल 19,23,000 रुपये की राशि एकत्रित की गई है, जिसे शोकाकुल परिजनों को चेक के माध्यम से सुपुर्द किया गया।

Diarch GO

इस सहायता में अरवल, पटना, रोहतास, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, गया, पूर्णिया, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीवान, सारण, सहरसा समेत लगभग सभी जिलों के कर्मियों ने दिल खोलकर सहयोग किया। पटना मुख्यालय और विभिन्न जिलों के बीएमएस प्रतिनिधि अर्जुन सिंह (लखीसराय), मनीष कुमार, रोहित तिवारी, अंकित कुमार (पटना मुख्यालय), सोनू सम्राट (मुंगेर), कृष्ण मूर्ति प्रियंका (भागलपुर), सत्येंद्र कुमार और जयराज कुमार पंडित (अरवल) श्राद्ध संस्कार में शामिल होकर परिवार को ढांढस बंधाया।

महकमे के अधिकारियों ने कहा कि यह आर्थिक सहयोग महज़ एक रकम नहीं, बल्कि एकजुटता और हमदर्दी की मिसाल है। मुकेश कुमार की शहादत ने याद दिलाया कि सड़क पर तैनात हर कर्मी जोखिम के साये में काम करता है।आज परिवहन परिवार एकजुट है दुख में भी, दुआ में भी। यह इत्तिहाद इस बात का सबूत है कि महकमे का हर सदस्य सिर्फ सहकर्मी नहीं, बल्कि एक दूसरे का सहारा है।

NSIT
Nsmch