LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar Teacher News : ACS सिद्धार्थ के जाते हीं शिक्षा विभाग की व्यवस्था में बदलाव, ‘वेतन’ की बड़ी समस्या हुई दूर, शिक्षकों ने संदेश भेजकर एक दूसरे को दी बधाई

Bihar Teacher News : एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ के जाते ही शिक्षा विभाग में व्यवस्था बदल गयी. शिक्षकों के वेतन की समस्या दूर हो गयी है. जिससे उनमे ख़ुशी की लहर है......पढ़िए आगे

Bihar Teacher News : ACS सिद्धार्थ के जाते हीं शिक्षा विभाग
वेतन में सुधार - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARWAL : जिला के हजारों शिक्षक ‛पहली तारीख’ को वेतन पाकर हैरान भी हैं और हर्षित भी। अहले सुबह से शिक्षक व्हाटसअप पर एक-दूसरे को संदेश भेजकर अपनी खुशियों का इज़हार करते रहे। शिक्षकों के सभी व्हाटसअप समूह पर ‛पहली तारीख’ को वेतन मिलने की खुशियां प्रमुख समाचार की तरह प्रसारित होती रहीं। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अम्बुज कुमार ने बताया कि शिक्षकों के वेतन भुगतान में दरअसल लंबे समय से अनियमितता बनी हुई थी। इसलिए पहली तारीख को वेतन मिलना शिक्षकों के लिए एक अप्रत्याशित घटना है। डॉ.अम्बुज ने बताया कि शिक्षकों का ससमय वेतन मिलना जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली खां के विशेष पहल का नतीजा है। इसलिए हम शिक्षक समाज इन दोनों अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव अखिलेश कुमार ने कहा कि प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक के शिक्षकों का ससमय वेतन एवं बकाये वेतन भुगतान में घोर अनियमितता थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बकाये वेतन भुगतान के लिए भी 4 सितंबर की समय सीमा निर्धारित कर दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी यदि शिक्षकों के लिए इतने तत्पर एवं संवेदनशील होंगे तो शिक्षक भी हर तरह से अधिकारियों को सकारात्मक सहयोग देने के लिए तैयार रहेंगे।

Diarch GO

शिक्षक रमाकांत रवि ने बताया कि अन्य जिलों में एलपीसी इन और आउट में शिक्षकों को भारी परेशानियोंका सामना करना पड़ रहा है जबकि अरवल में यह काम आसानी से हो रहा है। शिक्षकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए आज़ाद पासवान, सुप्रिया रानी, राखी कुमारी, बालानाथ पाठक, गिरिजालाल, मुकेश कुमार, अर्चना कुमारी, धर्मेंद्र कुमार दास, दिलेश्वर कुमार, राणा अवधेश कुमार गौतम, मिथिलेश कुमार आदि शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली खां ने कहा कि शिक्षक भयमुक्त होकर शिक्षण कार्य करें, शिक्षण में नवाचार के महत्व को समझें। हम नियमानुसार शिक्षकों के हर कार्य का त्वरित निष्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

NSIT
Nsmch