LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

दुर्गा पूजा पंडाल के पास मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

आरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद मे बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। हालांकि गनीमत यह रही कि गोली युवक के हाथ की अंगूली मे लगी है और उसकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है......

दुर्गा पूजा पंडाल के पास मामूली विवाद में युवक को मारी गोली,

Arrah : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाई पुल के समीप बीते सोमवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना होने की खबर सामने आई है। जहां दुर्गा पूजा पंडाल के पास मामूली कहासुनी में एक हथियारबंद बदमाश ने युवक पर गोली चला दी। 

गोली युवक के दाहिने हाथ की अंगुली में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद पंडाल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


सदर अस्पताल में भर्ती, स्थिति नियंत्रण में

जख्मी युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। जख्मी युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने दोस्त कुणाल कुमार (पिता रणजीत सिंह, निवासी भेलाई गांव) के बुलाने पर गया था और दोनों भेलाई पुल के पास बने पूजा पंडाल में बैठे थे। इसी दौरान विवाद होने पर फायरिंग की गई।


पुलिस जांच और हमलावर की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि, गोलीबारी किस बात को लेकर हुई और हमलावर कौन था, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। 

NSIT
Nsmch

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

आशीष की रिपोर्ट