LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : आरा कोर्ट में गुंडागर्दी ! दहेज मामले में गवाही देने पहुंची समधन को दामाद पक्ष ने पीटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : आरा कोर्ट परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी. जब दहेज मामले में गवाही देने पहुंची समधन को दामाद पक्ष ने पीट दिया. महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : आरा कोर्ट में गुंडागर्दी ! दहेज मामले में गवाही
समधन से मारपीट - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले के आरा सिविल कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मामले की गवाही देने आई महिला पर उसके ही दामाद के पक्ष ने हमला कर दिया। कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस मारपीट में महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मझौआ गांव निवासी इंदु देवी के रूप में हुई है, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

6 साल पहले हुई थी शादी, हफ्ते भर में ही शुरू हुआ विवाद

घटना की पृष्ठभूमि 2018 से जुड़ी है। इंदु देवी की पुत्री ममता देवी की शादी 10 फरवरी 2018 को बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के महज एक सप्ताह बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ा कि ममता को अपने मायके लौटना पड़ा और मामला कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया।

Diarch GO

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मारपीट

गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे ममता की मां इंदु देवी इसी मामले में गवाही देने के लिए आरा सिविल कोर्ट पहुंची थीं। गवाही की प्रक्रिया के दौरान ही वहां मौजूद लड़के के पक्ष के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ी कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कोर्ट परिसर में ही इंदु देवी की जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना के तुरंत बाद कोर्ट में मौजूद वकीलों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से बीच-बचाव किया गया। घायल इंदु देवी को परिजनों द्वारा आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। अस्पताल में भर्ती महिला और उनके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

पुलिस जांच और सुरक्षा पर सवाल

न्यायालय परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर एक महिला के साथ हुई इस मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अब अस्पताल में पीड़िता का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य वादकारियों के बीच भी भय और असुरक्षा का माहौल देखा जा रहा है। 

आशीष की रिपोर्ट