LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

तेजस्वी का राजभवन मार्च,गया-आरा से पहुंचे कार्यकर्ता,पटना में पहली बार सड़क पर बैरिकेडिंग

Bihar Politics: पटना में राजद का लोकभवन मार्च जारी है।....

तेजस्वी का राजभवन मार्च,गया-आरा से पहुंचे कार्यकर्ता,पटना मे
RJD March 133 Vehicles Thousands Head to Patna Raj Bhavan- फोटो : reporter

Bihar Politics: पटना में राजद का लोकभवन मार्च जारी है। मार्च के दौरान तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढते दिखे तो वहीं प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी और वरीय नेता विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च को लेकर पटना पहुंचे।विश्वनाथ यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आज राजभवन मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका आरोप है कि अपने हक और अधिकार की आवाज बुलंद कर रहे निहत्थे छात्रों के खिलाफ एके-47 जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

इसी कड़ी में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में भी राजद कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। राजद नेता राम बाबू सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक वाहनों के काफिले के साथ पटना पहुंचे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई और समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपनी एकजुटता का इजहार किया।

Diarch GO

राम बाबू सिंह ने कहा कि पार्टी के आह्वान पर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे और राजभवन मार्च में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। बड़हरा से निकले काफिले और कार्यकर्ताओं के महाजुटान ने स्थानीय सियासत में भी हलचल बढ़ा दी है। बेलागंज और बड़हरा से निकले इन काफिलों को राजद के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। राजभवन मार्च के बहाने पार्टी ने छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक और कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार के खिलाफ अपना सियासी तेवर और धारदार करने का संदेश दिया है।

गया से मनोज, आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट