LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar News : आरा में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने होटल में की छापेमारी, एक दर्जन महिला-पुरुष को हिरासत में लिया, होटल किया सील

Bihar News : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित होटल वीआईपी में पुलिस ने छापेमारी की.......पढ़िए आगे

Bihar News : आरा में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने होटल म
होटल में छापेमारी - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नवादा थाना क्षेत्र में पुलिस ने थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित 'होटल वीआईपी' में औचक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। पुलिस को उक्त होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोपहर लगभग दो बजे पुलिस टीम ने होटल परिसर की घेराबंदी कर छापेमारी की।

डीएसपी कोमल राज ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में कई लोग संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पुलिस ने मौके से करीब 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोग बालिग हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Diarch GO

जांच के क्रम में यह बात भी सामने आई कि होटल बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। प्रशासनिक नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर दंडाधिकारी की मौजूदगी में होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। पुलिस ने होटल से जुड़े दस्तावेज और रजिस्टर भी जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। हालांकि, सेक्स रैकेट के आरोपों पर डीएसपी कोमल राज ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में अभी तक कोई ठोस सबूत या नेटवर्क की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। जांच और पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध गतिविधियों और बिना लाइसेंस चलने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हिरासत में लिए गए लोगों से प्राप्त तथ्यों और जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट