LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, बहनों से बंधवाई राखी, बोले- 'दोषियों को मिलेगी सजा'

Bihar News : भरत तिवारी की मौत के 2 महीने पूरे होने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी उनके परिजनों से मिले. जहाँ उन्होंने भरत तिवारी की बहनों से राखी बंधवाई.....पढ़िए आगे

Bihar News : एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर पहुंचे सा
सांसद ने बंधवाई राखी - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान मारे गए भरत भूषण तिवारी की मौत के दो महीने पूरे होने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोमवार को उनके आवास पहुंचे। उन्होंने स्व. भरत तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान भरत की बहन रूबी देवी ने सांसद मनोज तिवारी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपने भाई की मौत के मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई। मनोज तिवारी ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर कदम पर साथ खड़े रहने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भरत तिवारी के साथ जो हुआ, वह सरासर अन्याय है और परिवार को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर, निलंबन और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सांसद ने कहा कि परिजनों की मांग के अनुसार सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता और भरत तिवारी की स्मृति में स्मारक बनाने जैसे विषयों पर सरकार से लगातार वार्ता की जा रही है। मुख्यमंत्री की ओर से परिवार के एक सदस्य को नौकरी और वित्तीय मदद का आश्वासन भी दिया गया है।

Diarch GO

फेक एनकाउंटर के सवालों का जवाब देते हुए मनोज तिवारी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी निहत्थे व्यक्ति की जान ली गई है, तो यह गंभीर अपराध और अन्याय है। इसी आधार पर कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशांत किशोर द्वारा पीड़ित परिवार पर दिए गए कथित बयानों पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा कि पहले से ही दुख झेल रहे परिवार पर लांछन लगाना और छोटी बातें करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह खुद को बेलौटी गांव और पीड़ित परिवार का सदस्य मानते हैं।

गांव के करीब 14 नामजद और कई अज्ञात ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों के मुद्दे पर मनोज तिवारी ने कहा कि घटना के बाद स्वाभाविक आक्रोश में जिन लोगों ने विरोध व्यक्त किया था, उन्हें राहत दिलाने की पहल की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष रिपोर्ट रखी जाएगी ताकि निर्दोष ग्रामीणों पर दंडात्मक कार्रवाई न हो। सांसद ने ग्रामीणों से आपसी गुटबाजी खत्म कर शांति, प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

NSIT
Nsmch

उल्लेखनीय है कि 17 जून 2026 को हुई इस घटना के दो महीने पूरे होने के अवसर पर पीड़ित परिवार की ओर से गरीबों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे मनोज तिवारी ने परिजनों से लंबी बातचीत की। सांसद ने आश्वस्त किया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष जांच कराकर सभी दोषियों को सजा दिलाई जाएगी और परिवार की मांगों को तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

आशीष की रिपोर्ट