LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ पकड़ा गया नाबालिग, देसी कट्टा और बाइक जब्त

भोजपुर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वाहन जांच के दौरान कोइलवर थाना पुलिस ने एक नाबालिग के पास से हथियार बरामद किया....

वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ पकड़ा गया नाबालिग, देसी कट्
हथियार के साथ पकड़ा गया नाबालिग- फोटो : आशीष

Arrah : भोजपुर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोइलवर थाना पुलिस को शाम की गश्ती और सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।


जांच के दौरान पकड़ा गया विधि-विरुद्ध बालक

वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। गहन पूछताछ और तलाशी लेने पर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए, जब चालक के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी कानून के अनुसार एक विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) निकला।


तलाशी में देसी कट्टा बरामद, मोटरसाइकिल भी जब्त

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान बालक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके साथ ही, जिस मोटरसाइकिल से वह सफर कर रहा था, उसके पास वैध कागजात न होने और अपराध में प्रयुक्त होने की शंका के आधार पर पुलिस ने बाइक को भी मौके पर ही जब्त कर लिया।


भोजपुर पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी

भोजपुर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और अवैध आग्नेयास्त्र रखने वालों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा।


नियमानुसार की जा रही है अग्रिम कानूनी कार्रवाई

NSIT
Nsmch

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए विधि-विरुद्ध बालक के खिलाफ कानून के तय मानकों और नियमों के अनुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


आशीष की रिपोर्ट